Akola Lok Sabha Seat: अकोला सीट पर देखने को मिल रहा त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए कौन है किस पर भारी

LSChunav     Apr 25, 2024
शेयर करें:   
Akola Lok Sabha Seat: अकोला सीट पर देखने को मिल रहा त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए कौन है किस पर भारी

महाराष्ट्र के अकोला लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। सीट से मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अनुप संजय धोत्रे, कांग्रेस के अभय काशीनाथ पाटिल और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रकाश यशवंत अंबेडकर के बीच देखने को मिल रहा है।

महाराष्ट्र के अकोला लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। वहीं बीते बुधवार से चुनावी अभियानु थम गया है। आपको बता दें अकोला सीट से मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अनुप संजय धोत्रे, कांग्रेस के अभय काशीनाथ पाटिल और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रकाश यशवंत अंबेडकर के बीच देखने को मिल रहा है। वहीं वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। साल 2019 के आम चुनावों में अकोला सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।


वंचित बहुजन आघाड़ी प्रत्याशी प्रकाश यशवंत अंबेडकर

वंचित बहुजन आघाड़ी ने इस बार अपने पार्टी अध्यक्ष प्रकाश यशवंत अंबेडकर को अकोला लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। प्रकाश यशवंत अंबेडकर बालासाहेब अम्बेडकर के नाम से फेमस हैं। वह एक राजनीतिज्ञ, लेखक और वकील है। प्रकाश यशवंत ने संसद के दोनों सदनों में कार्य किया है। वह डॉ भीमराव अम्बेडकर के पोते हैं। इसके अलावा वह भारत की 12वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य थे। वह दो बार अकोला लोकसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


भाजपा प्रत्याशी अनुप संजय धोत्रे

NDA की तरफ से भाजपा के अनुप संजय धात्रे को महाराष्ट्र की अकोला लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार को अजीत पवार गुट की एनसीपी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का समर्थन हासिल है। यह सीट वर्तमान समय में भाजपा के खाते में है। साल 2019 के आम चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने 2,75,596 वोटों के अंतर से जीत हासिल किया था।


कांग्रेस प्रत्याशी अभय काशीनाथ पाटिल

वहीं अकोला सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार अभय काशीनाथ पाटिल चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को शरद पवार गुट वाली एनसीपी, उद्धव ठाकुरे गुट की शिवसेना का समर्थन प्राप्त है।