Yogi Cabinet का फैसला, Jewar Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने की मंजूरी

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 09, 2026
शेयर करें:   
Yogi Cabinet का फैसला, Jewar Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने की मंजूरी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने का प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए राज्य के ढांचागत विकास, सांस्कृतिक पुनरुद्धार और जनकल्याण में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना की।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने का प्रस्ताव पारिक कर दिया है। असल में सीएम योगी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगदान की सरहाना करते हुए कहा कि अयोध्या में 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है।

उन्होंने कहा कि, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी प्रधानमंत्री जैसे साधक की सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाकर पुन: स्थापित कराना भी प्रधानमंत्री के प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा है कि, कैबिनेट ने प्रधानमंत्री के योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

2017 के बाद यूपी में विकास को मिली गति

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय संबंध है। साल 2017 से पहले प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता दी है और प्रदेश सरकार इसके लिए उनकी आभारी है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और मेट्रो का संचालन हो रहा है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास सहित हवाई सेवाओं के विस्तार से एयर कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

गरीबों और किसानों के लिए योजनाओं का उल्लेख

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसला का उल्लेख किया है।

किसानों को एक लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रदेश में 65 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने, 3.67 करोड़ राशन कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न देने और लाखों परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की बात भी उन्होंने कही है।