UP में Yogi सरकार का बड़ा फैसला, जिला पंचायत अध्यक्ष अब Administrator बनकर संभालेंगे काम

उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। नई व्यवस्था बनने तक निवर्तमान अध्यक्ष ही कामकाज संभालेंगे, और यही प्रणाली जल्द ही ब्लॉक प्रमुखों के लिए भी लागू की जाएगी जिनका कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी किया कि सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का पांच वर्षीय कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो चुका है।
नई व्यवस्था बनने तक अब संबंधित जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों का कामकाज निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक के रुप में संभालेंगे।
पंचायती राज विभाग ने प्रस्ताव भेजा
पंचायती विभाग ने पहले ही शासन को इसका प्रस्ताव शेयर किया था। जिसके बाद सरकार ने मुहर लगाई थी। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी। वैसे इसका कार्यकाल 11 जुलाई यानी शनिवार को पूरा हो रहा है।
बता दें कि, सरकार ने पहले 26 मई को ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर भी प्रदेश सरकार ने पहली बार निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासन नियुक्त किया था। इससे पहले पूर्व जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी जाती थी। असल में इसी व्यवस्था को जिला पंचायतों और क्षेत्रों पंचायतों में भी लागू किया जाएगा।
जल्द फैसला ब्लॉक प्रमुख पर होगा
दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों का भी रास्ता साफ हो सकता है। ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसलिए यह व्यवस्था लागू की जाएगी। 18 जुलाई को शासन इसका आदेश जारी कर सकता है।



