UP MLC Election के लिए BJP ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट, 23 अक्टूबर को मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने 6 और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इनमें तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशी शामिल हैं। राज्य में एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हाल ही में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने 6 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। दरअसल, पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद सहित 6 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इनमें तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वचन क्षेत्रों के उम्मीदवार हैं।
इन 6 लोगों के नाम का एलान किया
भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से आशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा की तरफ से पहले पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। वहीं 6 और नामों के ऐलान के साथ पार्टी ने सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
BJP releases a list of candidates for MLC elections in Bihar and Uttar Pradesh. pic.twitter.com/tUolvdcwlf
— ANI (@ANI) September 29, 2026
23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बाद भाजपा और सपा दोनों की तरफ से तैयारियों शुरु हो गई हैं। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। इतना ही नहीं, एमएलसी चुनाव की वोटिंग 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।



