TMC पर BJP का 'एक्शन': Ajit Saha के घर से 27 लाख Cash और भारी मात्रा में Ammo जब्त

दिव्यांशी भदौरिया     May 29, 2026
शेयर करें:   
TMC पर BJP का एक्शन: Ajit Saha के घर से 27 लाख Cash और भारी मात्रा में Ammo जब्त

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की सख्ती के बीच TMC नेता अजीत साहा और उनके भाई को 27 लाख रुपये नकद, भारी गोला-बारूद तथा शराब की बरामदगी के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नेताओं के खिलाफ बढ़ रहे पुलिसिया एक्शन और राज्य की राजनीतिक हलचल को रेखांकित करती है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार फुल ऑन एक्शन मोड पर है। राज्य में पुरानी सरकार के कच्चा चिट्टठा सामने आ रहे हैं। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस से जुड़ें नेताओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर 24 परगना जिले में अलग-अलग मामलों में एक जिला परिषद पदाधिकारी और एक नगरपालिका चेयरमैन को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि, पुलिस मंगलवार को जिला परिषद स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पदाधिकारी अजीत साहा और उनके भाई सुजीत कुमार साहा को गोबर्डांगा थाना क्षेत्र के माचलंदापुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने बताया है कि छापेमारी के दौरान घर से 27 लाख कैश, 628 राउंड गोला-बारुद, 61 खाली कारतूस, एक 7 एमएम पिस्तौल, एक एयरगन और शराब की 52 बोतलें मिली है। 


पूर्व मंत्री का करीबी है अजीत साहा

आपको बता दें कि, अजीत साहा पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी बताया जा रहा है। इस एक्शन के बाद हाबरा-माचलंदापुर इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जांच-पड़तल के दौरान दोनों भाई बरामद नकदी और हथियारों के संबंध के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाएं। इस समय पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इतना नकदी कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य में किया जाना है।


10 दिन के लिए पुलिस हिरासत में गए

फिलहाल दोनों आरोपियों को बारासात अदालत में पेश किया गया है। जहां उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों से पता चला है कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा, धमकी और जबरन वसूली के आरोप दोनों भाई पर पहले भी लग चुके हैं। लेकिन अदालत जाते समय सुजीत सहा ने दावा किया टीएमसी से जुड़े होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है।


इससे पहले बाडुरिया नगर पालिका चैयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें एक होटल से गिरफ्तार किया, जहां उन्हें 80 लाख का नकद कैश बरामद हुआ।