बजरंग और विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या बोले बृजभूषण- ' वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था'

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 07, 2024
शेयर करें:   
बजरंग और विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या बोले बृजभूषण-  वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था

जबसे पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी शामिल हुई। तबसे राजनैतिक गलियारें में हलचल मच गई है। इस पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह भड़क गए। आइए जानते हैं बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

हरियाण विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। बता दें कि, भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता  बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। खास तौर पर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी।

हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया- बृजभूषण शरण सिंह 

 बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि- आज यह बात सच साबित हो गई है कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। मैं हरियाणा के लोगों को बताना चाहता हूं कि भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग या विनेश, ये लोग लड़कियों के सम्मान के लिए धरने पर नहीं बैठे।

बृजभूषण शरण सिंह  ने आगे कहा-"हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का सिरमौर है और उन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 वर्षों तक बंद कर दिया। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में गए थे? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती में विशेषज्ञ हैं। मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या एक खिलाड़ी एक दिन में 2 वेट कैटेगरी में ट्रायल दे सकता है? क्या वेट-इन के बाद 5 घंटे तक ट्रायल रोका जा सकता है?...आपने कुश्ती नहीं जीती, आप भगवान को धोखा देकर वहां गए थे विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "आपको उसी के लिए दंडित किया है।"

बृजभूषण शरण सिंह आगे कहा, "मैं बेटियों के अपमान का दोषी नहीं हूं। अगर कोई बेटियों के अपमान का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। और जिसने इसकी पटकथा लिखी, भूपिंदर हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं। अगर वे (भाजपा) मुझसे चुनाव प्रचार करने के लिए कहेंगे।" हरियाणा चुनाव), मैं जा सकता हूं। एक दिन कांग्रेस को पछताना पड़ेगा...''