दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पति आखिर कौन हैं? जानें बेहद रोचक कहानी

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 21, 2024
शेयर करें:   
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पति आखिर कौन हैं? जानें बेहद रोचक कहानी

हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल के जगह आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया गया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री में से एक है। 43 साल की आतिशी दिल्ली की सीएम हैं। आइए आपको आतिशी के पति आखिर कौन हैं? जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाल में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद आम आदमी के समर्थकों ने उनका स्वागत भव्य तरीके से किया था। अरविंद केजरीवाल में जेल से निकालते ही सीएम कुर्सी को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया था। अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री है। ऐसे में हम आपको उनके पति कौन है इसक बारे में बताते हैं। आतिशी सिंह के पति का नाम प्रवीण सिंह है।

आखिर कौन हैं आतिशी की पति?

कई बार आतिशी के सरनेम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आतिशी की कौन-सी जाति है। मार्लेना शब्द क्या है। दिल्ली में तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी। इससे पहले बीजेपी की सुषणा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद अब आतिशी मार्लेमा दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है। वैसे तो आतिशी मार्लेना हिंदू पंजाबी हैं, लेकिन उनके नाम के पीछे मार्लेना शब्द कहा से आया है। एक बार मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर उन्हें क्षत्राणी बताया था। लेकिन उनके पति का नाम क्या है आइए जानते हैं।

आतिशी के पति का नाम प्रवीण है

दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण पति काफी पढ़े लिखे और सुलझे व्यक्ति हैं और हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं। आजतक आतिशी के पति प्रवीण सिंह कभी सार्वजनिक तौर पर कभी भी सामने नहीं आए। आपको बता दें कि आतिशी और प्रवीण की लव मैरिज हुई। पहले आतिशी और प्रवीण ने कभी एक दूसरे से प्यार किया और फिर शादी के बंधन बंध गए थे। दरअसल, दोनों की मंजिल एक जैसी रही है, दोनों ही ग्राम स्वराज के पैरोकार रहे हैं दोनों गांवों में काम कर चुके हैं।

प्रवीण सिंह की पढ़ाई 

आतिशी के पति प्रवीण सिंह ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी यानी आईआईटी की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से पढ़ाई की है। प्रवीण ने लांखों की नौकरी छोड़कर गांव में काम करना पसंद है। जिसके बाद उन्होंने 2007 में एक काम्यून स्थापित किया।