West Bengal में 'Yogi Model'? बुलडोजर और मौलाना के जिक्र से BJP साध रही चुनावी समीकरण

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी योगी आदित्यनाथ को ग्रामीण इलाकों में एक प्रमुख चेहरे के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जहाँ वे बुल्डोजर, माफिया और मौलाना जैसे शब्दों से ध्रुवीकरण कर रहे हैं। बिहार चुनाव में 87% के सफल स्ट्राइक रेट को देखते हुए, यह बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है कि क्या योगी बंगाल में भी वैसा ही करिश्मा दोहरा पाएंगे।
पश्चिम बंगाल के चुनाव के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का बल लगा रही है। बंगाल में एक बार बीजेपी की सरकार सत्ता में आएगी तो टीएमसी के गुंडे, माफिया और मौलाना झाडू लगाते नजर आएगें। योगी आदित्यनाथ ने रैली संबोधन के दौरान बोले, यूपी के सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है और मस्जिदों में अब शोर-शराबा नहीं होता है। यूपी से बुल्डोजर मंगवा लो, गुंडों के इलाज का बस यही जरिया बचा है। वैसे तो बंगाल में योगी की भाषा को लोग कम समझते हैं लेकिन जब हिंदी भाषण में सीएम योगी बुल्डोजर, मौलाना, नमाज और राम मंदिर जैसे शब्द बोलते हैं तो तालियां बजती हैं।
योगी को देखने के लिए उमड़ती है भीड़
पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ केवल भगवा वस्त्र ही पहनते हैं। ग्रामीण बंगाल में योगी को देखने के लिए भीड़ उमड़ती है। जब वह मंच पर होते है, तो जनता हाथ जोड़कर अभिवादन करती है। वहीं, सभा में बीजेपी के झंडे के साथ हनुमान ध्वाजा भी होता है। जब लोगों ने सवाल पूछा तो सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के पीठीधीश हैं, इसलिए वह दंडवत हुए। योगी आदित्यनाथ भी चुनावी नब्ज को बखूबी समझते हैं।
चुनाव में गजब रहा है योगी का स्ट्राइक रेट
आपको बताते बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट 87 प्रतिशत रहा। उन्होंने 31 विधानसभा में प्रचार किया, जहां 27 में एनडीए प्रत्याशियों को जीत मिली। वहीं, साल 2021 की बात करें तो बंगाल चुनाव में ग्रामीण इलाकों में योगी आदित्यनाथ ने 30 रैलियां की थीं और उनका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी था। अब बीजेपी 3 से बढ़कर 77 तक पहुंच गई थी। एक्सपर्ट मानते हैं कि बीजेपी योगी आदित्यनाथ का इस्तेमाल ग्रामीण इलाकों में कर रही है। शहरी इलाकों में भाजपा के स्थानीय नेता और सेलिब्रेटी प्रचार में लगे है।



