Zeeshan Siddique बने NCP Mumbai अध्यक्ष, Umesh Patil को मिली मुख्य प्रवक्ता की कमान

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 28, 2026
शेयर करें:   
Zeeshan Siddique बने NCP Mumbai अध्यक्ष, Umesh Patil को मिली मुख्य प्रवक्ता की कमान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बड़ा फैसला लेते हुए एमएलसी जीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सोलापुर जिला अध्यक्ष उमेश पाटिल को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को पार्टी ने यह अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पावर ने दो बड़े फैसले लिए है। उन्होंने दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे और एमएलसी जीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष बनाया है।

वहीं, सुनेत्रा पावर ने उमेश पाटिल को एनसीसी का मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। बुधवार को सुनेत्रा पावर की स्वीकृति के बाद एनसीपी ने इन दोनों संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया। बता दें कि, उमेश पाटिल सोलापुर एनसीपी के जिला अध्यक्ष हैं। जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर, 2024 को बांद्रा ईस्ट में हत्या की गई थी। तब इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

जीशान को बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि, सुनेत्रा पावर ने बतौर एनसीपी अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जीशन सिद्दीकी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साल 2024 में कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। फिर उन्हें एनसीपी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया। लेकिन वे हार गए थे। 

जिसके बाद एनसीपी ने मई, 2026 में जीशान सिद्दीकी को विधान परिषद भेजा था। वर्तमान में एनसीपी ने उन्हें मुंबई अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर बड़ा दांव खेला है। साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर वांद्रे पूर्व से विधायक बने थे। बता दें कि, जीशन सिद्दीकी अभी भी 34 साल के हैं। वह पूर्व में मुंबई क्षेत्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।