होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Cabinet Reshuffle In Assam: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले असम कैबिनेट में किया गया बड़ा बदलाव

By LSChunav | Jun 01, 2023

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। इसी बीच असम कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। बता दें कि असम के सीएम हिंमत बिस्व सरमा की कैबिनेट में दो अहम बदलाव किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक ऑफिशियल सूचना जारी की गई है। इस सूचना में बताया गया है कि सीएम सरमा ने खुद स्वदेशी और जनजातीय आस्था और संस्कृति विभाग का प्रभार संभाल लिया है।

वहीं राजस्व, आपदा प्रबंधन और पहाड़ी क्षेत्र विकास के साथ खान और खनिज विभाग का अतिरिक्त प्रभार कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन को दिया गया है। इससे पहले यह विभाग नंदिता गोरलोसा संभाल रही थीं। इस बड़े फेरबदल के साथ उन्हें बिजली, सहगकारिता, खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, असम के सीएम सरमा ने कुछ समय पहले कहा था कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से राज्य कैबिनेट में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। 

सीएम बिस्व सरमा ने कहा था कि राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर तीन दिन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निवेशकों के साथ 10 हजार करोड़ के एमओयू साइन होंगे। हिमंत बिस्व सरमा के इस बयान के बाद कैबिनेट में हुआ यह फेरबदल बड़े मायने रखेंगे। बताया जा रहा है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीएम सरमा ने यह बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के साथ सीएम सरमा खुद को अधिक ताकतवर करेंगे। बता दें कि सीएम सरमा की असम समेत पूर्वोत्तर के तमाम राज्यों में गहरी पैंठ बनी हुई है। 

इन मंत्रियों के विभागों में हुआ फेरबदल
बता दें कि नंदिता गोरलोसा के पास पुरातत्व निदेशालय का प्रभार रहेगा। यह विभाग स्वदेशी और जनजातीय आस्था व संस्कृति के तहत आता है। इसके अलावा अन्य कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.