बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में संस्थानों के नामों में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में सम्राट सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए पटना के चिड़ियाघर और डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान से संजय गांधी का नाम हटाने का फैसला किया है।
भाजपा नेतृत्व वाली सम्राट सरकार ने पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान के नामों में बदलाव करते हुए इन्हें नया नाम देने का निर्णय लिया है।
बदलकर रखा गया ये नाम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय गांधी जैविक पार्क का नाम 'पटना चिड़ियाघर' और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदलकर 'बिहार राज्य डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान' कर दिया है।