होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Eknath Shinde का एक और 'मास्टरस्ट्रोक'? Uddhav गुट के 6 सांसद थाम सकते हैं शिवसेना का दामन

By LSChunav | Jun 21, 2026

इस समय महाराष्ट्र में सियासी हलचल काफी तेज है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में एक बार फिर से बड़ी फूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के करीब 9 लोकसभा सांसदों में से 6 बागी सांसद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बगावत का औपचारिक एलान कर सकते हैं।
एनडीटीवी के मुताबिक, बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हुई अपनी मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो और उन्हें सौंपा गया पत्र सार्वजनिक करेंगे, जिसमें उन्होंने ठाकरे परिवार पर विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया है। इस दौरान वह उन वजहों का भी खुलासा कर सकते हैं, जिसके कारण ठाकरे परिवार के नेतृत्व वाले संगठन से अलग होने का निर्णय लिया।
इससे पहले भी बागी नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है और उन्हें अपनी निष्ठा में बदलाव की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि ठाकरे परिवार के विचारधारा से भटकने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं किया। यह भी बताया जा रहा है कि अपना समर्थन घोषित करने से पहले उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से भी मिल सकते हैं।

ठाकरे परिवार में विभाजन तय
गौरतलब है कि ठाकरे परिवार की शिवसेना में दूसरी बार विभाजन होना अब तय लग रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाओं के कारण अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। 

डैमेज कंट्रोल में जुटे ठाकरे
इस बीच, उद्धाव ठाकरे ने पार्टी में और अधिक टूट रोकने के लिए बागी सांसदों को गढ़ों यवतमाल, परभणी, हिंगोली, धराशिव और शिरडी का तीन दिवसीय डैमेज कंट्रोल का दौरा शुरु किया है। उनका यह दौरा सोमवार तक चलेगा। शिवसेना (यूबीटी) इस दौरे के दौरान मुख्य इन क्षेत्रों के जिला प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.