होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Hooghly जा रहे TMC नेता Kunal Ghosh की कार पर अंडे फेंके, Mamata Banerjee की रैली से जुड़ा मामला

By LSChunav | Sep 26, 2026

हाल ही में पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता और विधायक कुणाल घोष के कार पर अंडों से हमला किए गए। ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि जब वह पूर्व सीएम ममता बनर्जी की रैली के लिए हुगली के सेरामपुर जा रहे थे, तब उनकी कार पर अंडे फेंके गए और कुछ लोगों ने कार पर हमला कर दिया।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडों से हमला किए जान की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई तहसील और ब्लॉक स्तर के नेताओं पर अंडे फेंक जा चुके हैं। महुआ मोइत्रा भी अंडों से हमले का सामना कर चुकी हैं।

कलकत्ता हाईकोर्ट दे चुका FIR का आदेश

इस बीच, पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्च टिप्पणी कर चुका है। कोर्ट ने कहा था कि कालकत्ता हाईकोर्ट ने नेताओं और वकीलों पर अंडे फेंकने की घटनाओं को एक 'सामाजिक बुराई'  करार देते हुए कहा हैकि किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक हस्ती की जन और सम्मान की रक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

इस पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की हरकतें सामान्य कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है और हमलावरों के खिलाफ सख्त एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

इसके अलावा, हार के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल में पहली रैली का संबोधन किया। यह रैली हुगली के श्रीरामपुर में रखी गई है। इस बीच, ममता बनर्जी विधानसभा चुनावों में हार और पार्टी में बगावत के बाद जनता के बीच क्या कहेंगी? इन सभी बातों पर सबकी निगाहें टिकी हुईं है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.