By LSChunav | Sep 16, 2026
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को बिहार के वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित राघोपुर इलाके में फसलों की तबाही का जायजा लेने पहुंचें। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।
दोनों नेताओं ने तेरसिया दियारा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित खेतों और किसानों की स्थिति का बारीकी में मुआयना किया। दोनों नेताओं ने तेरसिया दियारा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित खेतों और किसानों की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया।
तेरसिया पहुंचें शिवराज सिंह चौहान
इसके बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तेरसिया पहुंचे। सम्राट चौधरी ने सबसे पहले नाव के मध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। फिर दोनों नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर जलजमाव वाले प्रभावित खेतों तक पहुंचे। प्रशासनिक स्तर पर ट्रैक्टर से निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचकर नेताओं ने जमीनी हकीकत को खुद परखने के लिए पहले जलमार्ग का प्रयोग करने का निर्णय लिया।
बाढ़ के कारण केले समेत भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हुई हैं
राधोपुर का तेरसिया इलाका बड़े पैमाने पर केले की खेती के लिए जाना जाता है। दरअसल, इस बार की बाढ़ यहां पर किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ के कारण केले सहित भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों के समक्ष अब फसल के नुकसान के साथ-साथ खेतों से पानी की निकासी और अगली फसल की तैयारी को लेकर गंभीर संकट देखने को मिला है।