होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Bihar Cabinet पर 'फाइनल' फैसले के लिए दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे सम्राट चौधरी

By LSChunav | Apr 21, 2026

कुछ ही दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री बनें सम्राट चौधरी अब दिल्ली जाएंगे। आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री काफी व्यस्त चल रहे हैं। आज के दिन सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिलने का समय दिया है। इस समय बिहार की राजनीति में काफी हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी पीएम मोदी से ही मुलाकात करने के अलावा और भी कुख खास काम से दिल्ली रवाना हुए है।

मंत्रिमंडल विस्तार की फाइल आलाकमान के पास

सूत्रों से पता चला है कि बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की फाइल आलाकमान के पास है। बीजेपी को छोड़कर एनडीए के अन्य दलों में मंत्री पद को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं होगी। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले जदयू कोटे की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप चुके हैं। जबकि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाह की पार्टी से जो मंत्री थे, करीब वही रिपीट होंगे। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार उपमुख्यमंत्री रहे विजय सिन्हा नई सरकार में कौन-सी जिम्मेदारी संभालेंगे? इस बार बातचीत स्पष्ट नहीं हो पाई है। क्योंकि दिल्ली में आलाकमान ने अपने पास फाइल रख ली है।

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से लगातार एक्टिव हैं
 
15 अप्रैल को सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद सम्राट चौधरी लगातार राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे है। अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जनता दरबार भी लगाया है। जनता की शिकायतें सुनी जा रही है। वहीं, नारी शक्ति वंदन बिल गिरने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 20 अप्रैल को सम्राट चौधरी महिला मोर्चा की तरफ से निकाले गए आक्रोश मार्च में भी शामिल हुए थे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.