होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

क्या फिर चौंकाएगी BJP? Bihar CM पद के लिए 2 Low-Profile चेहरों पर सस्पेंस, दिल्ली में मंथन तेज

By LSChunav | Mar 07, 2026

बिहार की राजनीति में सीएम की कुर्सी को लेकर काफ हलचल मची हुआ। मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी की तरफ से कई नाम रेस में बताए जा रहे हैं। इन नामों में लो प्रोफाइल रहने वाले एमएलसी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और एमएलए संगीता कुमारी डार्क होर्स के रुप में नजर आ रही है। गौरतलब है कि भाजपा हमेशा राजेंद्र प्रसाद गुप्ता संगठन के पुराने खिलाड़ी हैं और वैश्य समाज से आते हैं। दूसरी तरफ संगीता कुमारी दलित समुदाय से आने वाली एक शिक्षित और प्रखर महिला नेत्री है।

बिहार में सोशल इंजीनियरिंग को साधने के लिए बीजेपी इन चेहरों पर दांव लगा सकती है। यदि पार्टी किसी स्थापित नाम के बजाय नए और संतुलित समीकरण वाले नेता को चुनती है, तो ये दोनों नाम सबसे ऊपर हो सकते हैं।

कौन है MLC राजेंद्र प्रसाद गुप्ता?

भाजपा की राजनीति और संगठन में राजेंद्र गुप्ता को एक प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है। उनका मूल निवास बिहार के सिवान जिले में है और वे वैश्य समाज से संबंध रखते हैं, जिसे राज्य में भाजपा का मजबूत समर्थक वर्ग माना जाता है। वर्तमान में वे बिहार विधान परिषद में उपनेता की भूमिका निभा रहे हैं और उत्तर बिहार भाजपा के संयोजक भी हैं। इसके अलावा, वे पटना स्थित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और डीन के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए पार्टी भविष्य में उन्हें और भी अहम जिम्मेदारियां सौंप सकती है।

राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के बारे में कुछ जरूरी बातें

- बिहार विधान परिषद सदस्य (MLC) हैं और विधायी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

- संगठन स्तर पर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं।

- वहीं, बिहार राज्य बीज निगम के अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी है।

- कृषि क्षेत्र से जुड़ी नीतियों पर काम किया है।

- राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को सादगी और जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव के लिए जाना जाता है।

- भाजपा की टॉप लीडरशिप उन पर भरोसा करती है, समय-समय बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

बिहार बीजेपी की MLA संगीता कुमारी कौन हैं ?

बिहार के कैमूर जिले की मोहनिया (एससी) विधानसभा सीट से संगीता कुमारी भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं। वे इस क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करती हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से की थी। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद के उम्मीदवार के रूप में मोहनिया सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, फरवरी 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने राजद से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। उनके इस कदम ने उस समय बिहार की राजनीतिक हलचल को काफी बढ़ा दिया था और यह निर्णय चर्चा का विषय बन गया था।

संगीता कुमारी के बारे में कुछ जरुरी बातें

- 1985 में जन्मी संगीता कुमारी ने रांची विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हैं।

- संगीता कुमारी ने B.ED की भी डिग्री हासिल की हैं।

- बिहार विधानसभा में महिलाओं के अधिकार जुड़ी मुद्दे संगीता कुमारी उठाती हैं।

- बिहार के विकास और शिक्षा जैसे मुद्दे पर विधानसभा में अक्सर मुखर रहती हैं। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.