होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज जारी कर सकती है पहली लिस्ट

By LSChunav | Apr 10, 2023

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आज शाम तक विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा 170-180 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बीजेपी नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि सूची जारी करने से पहले उसे अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक की जाएगी। आज शाम कर लिस्ट जारी होने की संभावना है। भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में करीब 170-180 नामों की घोषणा दी जाएगी। भाजपा कर्नाटक में फिर से सत्ता वापसी का प्रयास कर रही है। 

रविवार को की गई बैठक
इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 224 सीटों में कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 10 मई को कर्नाटक में मतदान होना है। इससे पहले रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की गई थी। इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

कांग्रेस भी तैयारियों में जुटी
इस बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जमकर तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उम्मीदवार तय करने पर विचार-विमर्श किया जा गया। बता दें कि इस बैठक में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 58 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.