होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Ayodhya में Venkateswara Balaji Temple के लिए Chandrababu Naidu ने CM Yogi से मांगी 10 एकड़ जमीन

By LSChunav | Sep 18, 2026

हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में से 10 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है। दरअसल, नायडू यहां पर भगवान वेंकटेश्वर यानी बालाजी का मंदिर बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया है कि इससे अयोध्या और तिरुपति जैसे दो प्रमुख तीर्थस्थलों के बीच धार्मिक जुड़ाव देखने को मिलेगा।


असल में वाराणसी-वडनगर सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नायडू ने प्रस्ताव पेश किया।

जमीन उपलब्ध कराने की मांग

चंद्रबाबू नायडू ने भगवान राम और भगवान वेंकटेश्वर के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि त्रेता युग के देवता है, जबकि भगवान वेंकटेश्वर को कलयुग का देवता माने जाते हैं। इसी तर्ज पर उन्होंने अयोध्या में बालाजी मंदिर के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। नायूड ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से 5 से 10 एकड़ जमीन देने की मांग की है। जिससे अयोध्या में वेंकटेश्वर का मंदिर बनाया जा सके। वहीं, उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लंबे समय से चल रही इच्छाच को पूरी होने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया जाता है।

क्या कहा चंद्रबाबू नायडू?

मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से 5 से 10 एकड़ जमीन देने का अनुरोध करता हूं ताकि अयोध्या में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाया जा सके। - चंद्रबाबू नायडू

पीएम मोदी की तारीफ की

उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए गठबंधन के नेतृत्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित से संबंधित मामलों में राजनीतिक मतभेदों को अलग रखते हुए देश के हित में काम करना चाहिए। नायडू ने मोदी को सही समय पर सही नेता बताया और एनडीए की एकता पर जोर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत की मुख्य नदियों को आपस में जोड़ने की अपनी पुरानी मांग भी दोहराई। नायडू ने ब्रह्मपुत्र, गंगा, महानदी, गोदावरी और कावेरी को जोड़ने की जरुरत बताते हुए कहा कि इससे देश का विकास और तेज होगा।
 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.