होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Akhilesh Yadav पर CM Yogi का पलटवार, Gorakhpur में बोले लोकतंत्र में बदला नहीं बदलाव होता है

By LSChunav | Nov 04, 2026

हाल ही में गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्ययक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बल्कि बदलाव होता है और यह बदलाव जनता को अपने मताधिकार से तय करती है।

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सपा अध्यक्ष का बयान लोगों ने पढ़ा होगा। उनका बयान काफी अजीब था। उन्होंने कहा था कि आने वाली पीढ़ी लाठी की हर चोट और हर जख्म का बदला लेगी। सीएम योगी ने कहा कि सपा के 'बबुआ' को कोई समझाए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव होता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कि कहा वर्ष 2014 में देश की जनता ने बदलाव किया और वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना फैसला सुनाया। यह बदलाव की ताकत कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के पास नहीं, बल्कि जनता के पास है। सीएम ने यह भी कहा कि पिछले तीन लोकसभा चुनावों में जितनी सींटे कांग्रेस की आई उससे कहीं ज्यादा भाजपा 2024 लोकसभा में अकेले ले आई। यही हाल सपा का उत्तर प्रदेश में है।

गोरखपुर पहुंचे नितिन नवीन

भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओं-अराजकता हटाओ पदयात्रा' के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर पहुंच गए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। पदयात्रा के जरिए भाजपा गोरखपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख शामिल हुए हैं।

असल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला गोरखपुर दौरा है। नितिन नवीन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में पहुंचे। जनसभा के बाद यहीं से पदयात्रा शुरु हुई। जनसभा में राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी शामिल है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.