होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Sangrur में Congress की इंसाफ रैली, Rahul Gandhi और Kharge ने Mann सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

By LSChunav | Nov 04, 2026

आज पंजाब के संगरूर के गांव फगुवाला में कांग्रेस की इंसाफ रैली में राहुल गांधी का संबोधन शुरु हो गया है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला की बात कही है। उन्होंने मूसेवाला को डायनामिक नौजवान बताया और कहा कि उनकी आवाज में पंजाब सुनाई देता था।

राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। मंच से राहुल गांधी को हल और तलवार भेंट की गई।

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

खरगे बोले कि, आज का दिन पंजाब के लिए शुभ है। सभी कांग्रेसी नेता इकट्टा है और भारी भीड़ ने साबित कर दियया है कि एकता को कायम रखने की जरुरत है। राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया और सभी दलों को इकट्ठा किया। दिल्ली सरकार, वोट चोरी से बनीं है। अगर पंजाब में चुनाव जीते तो पूरे देश में जीतेंगे, ये मेरा दावा है। भाजपा तो हमारी संस्थाओं को खत्म कर रही है। भगवंत मान सरकार बेहद बुरी सरकार है। पंजाब की नीति पंजाब के नेता ही तय करेंगे।

वहीं, मंच से भाषण के दौरान वरिष्ठ नेता विजयइंदर सिंगला ने कहा कि आप सरकार, संगरूर से चल रही है। लेकिन संगरूर को कुछ नहीं मिला है। भाजपा ने 12 साल से संगरूर और पंजाब को कुछ नहीं दिया। यूपीए सरकार ने कैंसर अस्पताल बनवाया था।

सांसद सुखजिंदर रंधावा बोले- भगवंत मान के थैले से शराब की बोतलें मिली हैं

इस रैली में सांसद सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि 1957 में संगरूर से सांसद तेजा सिंह स्वतंत्र का संसद में निधन हो गया था और उनके थैले से सिर्फ दो रोटी और अचार मिला था। आप दोनों के इलाके के ही वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान के थैले से शराब की बोतलें मिली हैं।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बोलने से पहले लोगों ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की है। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस की रैली में लोग ऐसे आ रहे हैं, जैसे विवाह में जा रहे हों और आप की रैलियों में ऐसे जाते हैं जैसे भोग पर जा रहे हों। चन्नी ने कहा कि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में हर वर्ग को राहत प्रदान की थी।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.