By LSChunav | Jan 16, 2026
आज बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव के बाद मतगणना हो रही है। मुंबई में बीजेपी नीत गठबंधन को बढ़त के संकेत है। साथ ही अन्य महानगर पालिकाओं से भी चुनाव परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं छह संभागों में किस दल को कितनी सीटें मिली। आइए आपको बीएमसी समेत अन्य नगरपालिकाओं में मतगणना के बारे बाते हैं।
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत की तरफ
इस समय महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत को ओर बढ़ गई है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 24 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में 118 सीटों पर आगे चल रहा है।
महायुति की बढ़त पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा-शिवसेना महायुति बढ़त बनाए हुए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेष अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को फोन कर जीत की ओर बढ़ने पर बधाई दी। इसके अलावा, मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भी महायुति की बढ़त पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीच साटम से बात कर उन्हें बधाई दी है।
एकनाथ शिंदे बोले- जनता ने डेवलपमेंट का ब्रांड चुना, निगेटिविटी नकारी
इस बीच महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बंपर जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। BMC में बीजेपी-शिवसेना ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के लोगों ने महायुति को बहुमत दिया है। मुंबईवासियों को इसके लिए धन्यवाद है। जनता का बीजेपी, शिवसेना पर भरोसा किया है। हम विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे हैं। लोग विकास चाहते हैं। जनता इमोशन की राजनीति में नहीं फंसती है। जनता नकारात्मकता की राजनीति को नकरा है।