By LSChunav | Jan 05, 2026
एक बार फिरसे उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राजधानी दिल्ली के दौरान पर पहुंचे हैं। जिसके बाद से राजनैतिक हलचल तेज हो गईं। माना जाना रहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल किया है। आपके बता दें कि, प्रदेश अध्यक्ष पद पर पहले ही पंकज चौधरी की नियुक्ति हो चुकी है। माना तो यह भी जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की योगी कैबिनेट में वापसी हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे योगी
सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मोदी से मुलाकत करने यूपी भवन से निकले हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश की अहम विकास परियोजनाओं, केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है। नए वर्ष में पूर्ण होने वाली कई योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी को सौंप सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट करेंगे।
क्यों जरुरी यह दिल्ली दौरा
सीएम योगी का यह दिल्ली दौरा कई मायनों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे खास बात तो यह है कि यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। सोमवार सुबह ब्रजेश पाठक की भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से पहले ही मुलाकात हो चुकी है। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अभी यूपी मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं। यह माना जा रहा है कि नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने , कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव करने और क्षेत्रीय एवं जातिगत संतुलन साधने को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।