होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

शंकराचार्य पर UP में संग्राम, Keshav Maurya का Akhilesh Yadav पर वार- 'सपा प्रमुख ढोंगी हैं'

By LSChunav | Mar 03, 2026

इस समय उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी राजनीति जारी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जगद्गुरू शंकराचार्य भगवान हैं।  वहीं, सपा अध्यक्ष ने कहा अखिलेश यादव ढोंगी है। शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम रामभक्त होने के नाते उनके स्वागत करेंगे। हिंदू धर्म में शंकराचार्य का स्थान सर्वोच्च है। डिप्टी सीएम सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह कानून का शासन स्थापित है और कोई भी अपराधी या गो तस्कर गाय को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उनके अनुसार, गाय को धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है और उसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास बताया गया है, इसलिए उसे किसी विशेष सरकारी दर्जे की जरूरत नहीं, वह स्वयं ही पूजनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की जो धारा बह रही है, उसके बल पर वर्ष 2047 तक भाजपा सत्ता में बनी रहेगी, जबकि विपक्षी गठबंधन टिक नहीं पाएंगे और बिखर जाएंगे।

अखिलेश का राजनीतिक पैंतरा

आगे उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, सपा के शासनकाल में राम भक्तों और शिवभक्तों का दमन किया गया है। गौ तस्करों को संरक्षण मिला है। अखिलेश यादव का शंकराचार्य को समर्थन देना केवल राजनीतिक पैंतरा है ताकि वे हिंदू मतदाताओं को भ्रमित कर सकें। सपा हो या कांग्रेस हिंदुत्व की बात करती है, तो वह केवल वोट बैंत की खातिर किया गया है एक राजनैतिक ढोंग होता है। सपा-कांग्रेस के नेताओं पर हिंदू विश्वास नहीं करते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.