होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Karnataka Politics: क्या कर्नाटक में भी बन सकती है महाराष्ट्र जैसी स्थिति, इन नेताओं ने दिए संकेत

By LSChunav | Jan 11, 2024

बीजेपी कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने महाराष्ट्र राजनीति संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि एकनाथ शिंदे उद्धव सरकार को छोड़कर बीजेपी के साथ हो लिए थे, जिसके कारण महाराष्ट्र में एमवीए सरकार गिर गई थी। वहीं अब महाराष्ट्र की राजनीति की ओर इशारा करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि उनको पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में जनता को राज्य में बीजेपी सरकार के लिए 130 से 140 सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि चामराजनगर जिले की सभी चार सीटें पार्टी को जीतनी होंगी। इसके साथ ही विजयेंद्र ने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा को कर्नाटक में अंदरुनी असमंजस के कारण विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता जीत के लिए कोशिश करेंगे। वहीं पार्टी के कुछ नेता चुनाव के बाद बात करते हैं और अपनी मांगे सामने रखते हैं। वहीं जब पार्टी सत्ता में आ जाती है, तो सत्ता में दावा पेश करते हैं।

विजय़ेंद्र ने कहा कि हम सभी ने देखा कि बीजेपी ने किस तरह तीन राज्यों में जीत हासिल की। वैसे की कर्नाटक की सभी 28 संसदीय सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल करनी चाहिए। वहीं पीएम मोदी के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ। बीजेपी ने जनता को भ्रष्टाचार मुक्स शासन दिया है। चामराजनगर से कांग्रेस विधायक पुत्तरंगा शेट्टी सीएम सिद्धारमैया के काफी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में राज्य इकाई के अध्यक्ष ने पुत्तरंगा शेट्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि  वह निर्वाचन क्षेत्र में सात माह तक एक रुपये का फंड नहीं ला सके। 

वहीं विधानसभा सत्र के दौरान एक दलित महिला की नग्न परेड की घटना सामने आई थी। ऐसे में सीएम सिद्धारमैया मानवता के नाते भी पीड़िता से बात कर नहीं गए। लेकिन अगर राज्य के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने सत्ता में होने के दौरान ऐसा न किया होता, तब क्या स्थिति बनती।

विजय़ेंद्र ने कहा कि चामराजनगर में मेरा कार्यक्रम तय होने के बाद भी वेलकम फ्लेक्स हटा दिए गए थे। वहीं कांग्रेस द्वारा फिर से 31 साल पुराने मामले को खोल दिया गया और राज्य में हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ नफरत की राजनीति की गई। वहीं कांग्रेस नेता तीन उप मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं। वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कर्नाटक में महाराष्ट्र जैसी स्थिति होने का दावा किया है। कुमारस्वामी ने कहा था कि कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए कहा जा सकता है कि यहां भी कुछ भी हो सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.