होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Punjab Politics: भाजपा पर जमकर बरसे CM भगवंत मान, कहा- 'पंजाब विरोधी' है पार्टी

By LSChunav | Nov 29, 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला बोता है। सीएम मान ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी 'पंजाब विरोधी' है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी का वश चले तो वह पार्टी राष्ट्रगान से पंजाब हटाने में कोई हिचक महसूस नहीं करेंगे। इसके अलावा सीएम ने पंजाब का ग्रामीण विकास फंड कथित रूप से रोकने और वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में अपना हिस्सा मांगने के लिए मजबूर करने पर केंद्र सरकार की आलोचना की है।

बता दें कि दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्य वस्तु और सेवा कर विधेयक, 2023 पेश किया गया। इसके बाद बहस में हिस्सा लेते हुए सीएम मान ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 'पंजाब विरोधी मानसिकता' वाली है। सीएम ने आगे कहा कि राज्य खाद्यान्न योगदान में देश में सबसे आगे है। पंजाब सेना में भी सबसे अधिक प्रतिनिधित्व देता है। लेकिन केंद्र सरकार ने हमेशा ही पंजाब की उपेक्षा की है।

बीजेपी को बताया पंजाब विरोधी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी द्वारा हर रोज कुछ न कुछ ऐसा किया जाता है, जो साफ तौर पर दर्शाता है कि बीजेपी पंजाब विरोधी है। सीएम ने बीजेपी को एंटी पंजाब बताते हुए कहा कि जहां पर भाजपा की सरकार नहीं है, वहां पर ईडी या सीबीआई को भेजकर सरकार को परेशान किया जाता है। केंद्र की बीजेपी सरकार की तरफ से RDF का पैसा रोक लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि जब नियमों में संशोधन करके भेजा गया, तब भी केंद्र की तरफ से पैसा जारी नहीं किया गया। सीएम ने कहा कि यदि मन हो तो MSP बंद कर दो, पराली जलाने के लिए किसानों पर पर्चे दर्ज कर दो। जैसे सिर्फ पंजाब के किसान पराली जलाते हैं। ऐसे में पंजाब बीजेपी नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.