होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Sanjay Raut का 'ऑपरेशन टाइगर' पर सनसनीखेज दावा, बोले- सांसदों को मिले 15 करोड़ Advance

By LSChunav | Jun 17, 2026

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) को लेकर 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, पार्टी के कुछ सांसद दिल्ली में मौजूद हैं, जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी राजधानी पहुंचे हुए हैं। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के सांसदों को दल बदलने के लिए भारी रकम की पेशकश की गई है। उनका दावा है कि संबंधित सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से दिए गए हैं और कुल भुगतान 50 करोड़ रुपये तक किया जाना है।

संजय राउत का दावा सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़
बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान संजय राउत ने कहा कि राजाभाऊ वाजे उनके खेमे के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बागी सांसदों को हम छोड़ेंगे नहीं। अभी तक मानता हूं कि हम सभी साथ हैं। शिवसेना हमारी मां है। हमने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।  कल 11 बजे पार्टी की बैठक बुलाई गई है।
जिन सांसदों को पाला बदलना है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। भगवान की शपथ लेने वाले लोगों ने धोखा दिया है। महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद-फरोख्त की गई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की तरह शिवसेना को भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी शिवसेना को तोड़ने का प्रयास कर रही है। जनता माफ नहीं करेगी। 15-15 करोड़ रुपये रात को ही पहुंचाए जा चुके हैं। पैसा पहुंच चुका है, इसकी जानकारी है। जनता अब चुप नहीं बैठेगी। 

महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
इसके बाद संजय राउत ने मंगलवार को देर रात एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'अपना सपनी मनी मनी। हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि महाराष्ट्र के सांसदों को कथित तौर पर पार्टी बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।' इसके साथ राउत ने सीएम फडणवीस को टैग भी किया। हालांकि बुधवार की प्रेसवार्ता में संजय राउत ने पुष्टि कर दी कि सांसदों को 15 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 
संजय राउत के पोस्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी रिप्लाई किया है और पोस्ट करते हुए कहा कि, 'सिर्फ 15 करोड़ रुपये? सस्ते में क्यों जा रहे हैं? हमारे वालों को 4 करोड़ रुपये एडवांस दिए गए हैं और अगले 36 महीनों के लिए हर महीने एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हनी प्लस मनी।'

लोकसभा स्पीकर से मिले शिवसेना यूबीटी के सांसद
शिवसेना यूबीटी के सांसदों ने बुधवार लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है। असल में यह मुलाकात तब हुई है, जब शिवसेना यूबीटी में टूट की अटकलें हैं। अरविंद सावंत, अनिल देसाई और संजय राउत लोकसभा स्पीकर से मिले। मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद सांवत ने कहा, हमने लोकसभा स्पीकर से अपील की है कि यदि सांसद उनके पास आते हैं तो वो संविधान के मुताबिक कार्यवाही करें। संजय राउत ने बताया है कि स्पीकर ने उन्हें यकीन दिलाया है कि वे कानून और नियमों के जरिए कार्यवाही कर पाएंगे। संजय राउत ने बताया कि स्पीकार ने उन्हें यकीन दिलाया कि वे कानून और नियमों के जरिए कार्यवाही करेंगे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.