होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Sundergarh Lok Sabha Seat: सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर जुएल ओराम vs दिलीप तिर्की के बीच मुकाबला

By LSChunav | May 16, 2024

ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच मुख्य और सीधा मुकाबला है। बता दें कि इस सीट से भाजपा नेता व वर्तमान सांसद जुएल ओराम और बीजू जनता दल के प्रत्याशी पद्मश्री दिलीप तिर्की के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होना है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिला है। 

भाजपा प्रत्याशी जुएल ओराम
सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने जुएल ओराम पर फिर से भरोसा जताया है। हालाँकि इससे पहले जुएल ओराम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले दो चुनावों में उनका मुख्य मुकाबला बीजेडी के प्रत्याशी के साथ रहा है। साल 2004 में जीत दर्ज कर उन्होंने हैट्रिक बनाई थी। वहीं साल 2009 में उनको फिर से हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में माना जाता है कि जुएल ओराम भीतरीघात का शिकार हो गए थे। इसके बाद साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार जीत हासिल की है। 

बीजेडी प्रत्याशी दिलीप तिर्की
वहीं इस सीट से बीजू जनता दल ने दिलीप तर्की पर भरोसा जताया है। साल 2014 में बीजेडी के टिकट पर वह पहली बार सुंदरगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालाँकि उनका राजनीतिक जीवन अधिक लंबा नहीं रहा है, लेकिन फिर भी बीजू जनता दल जैसी पार्टी से टिकट मिलने पर वह बीजेपी के प्रत्याशी से मुकाबला कर सकते हैं। साल 2023 में पुरुष विश्वकप हॉकी मैच के सफल आयोजन के बाद दिलीप तिर्की को लोकप्रियता काफी बढ़ी है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा को साबित कर चुके दिलीप तिर्की राजनीति के मैदान में क्या कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.