होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Bihar Politics: आखिर क्यों तेजस्वी यादव पर भड़क गए बिहार के डिप्टी सीएम? बोले- घटिया मानसिकता हैं

By LSChunav | Apr 23, 2024

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा अचानक से राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर भड़क गए। दरअसल, राजद नेता तेजस्वी ने ईडी को बीजेपी का जमाई बताया था। इस बात को लेकर विजय सिन्हा नाराज हो गए। सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जिस भाषा का यूज करते हैं, वह राजनीति के लिए शर्मनाक है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को वह भाजपा का जमाई कह रहे हैं।
सभी विभाग मां भारती के संतान
आगे उन्होंने कहा कि ये सारे विभाग मां भारती के संतान हैं। ये सविधान हमारी माता के रुप में है। ऐसे में अगर किसी संवैधानिक व्यवस्था पर मजाक उड़ा रहे हैं तो यह काफी घृणित मानसिकता का परिचायक है। विजय सिन्हा ने कहा कि देश के जो नाजायज औलाद ( भ्रष्टाचारी, अपराधी और आंतकी) तुम्हारे यार हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे माता-पिता के किए पाप ने बिहार को बर्बाद और लोगों को लूटने का काम किया है।
कार्रवाई होनी चाहिए ऐसे नेताओं पर- विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि मां भारती का संतान इसकी जांच कर रहा है और कोर्ट भी इस पर जजमेंट दे रहा है। ऐसे में तेजस्वी का बयान कोर्ट को भी घेरता है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार की जनता देश के  नाजायज औलाद ( भ्रष्टाचारी, अपराधी और आंतकी) को पालने वाले को कभी पसंद नहीं करेगी। बिहार को उनसे मुक्त करने का काम करेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.