होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Himachal Pradesh Dearness: हिमाचल प्रदेश के किसानों को लगा बड़ा झटका, खाद के दामों में हुई वृ्द्धि

By LSChunav | Dec 20, 2023

किसानों और बागबानों को खाद के दामों में बढ़ोत्तरी कर केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार द्वारा नकदी फसलों व फलों की पैदावार बढ़ाने में इस्तेमाल की जाने वाली सिंगल सुपर फास्फेट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बता दें कि सरकार ने 62 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। इससे पहले खाद का 50 किलो का बैग 750 रुपए में मिलता था। लेकिन दाम में वृद्धि होने के बाद 50 किलो के बैग की कीमत अब 812 रुपए हो गई है।

खाद में बढ़ोत्तरी किए जाने का हिमाचल किसान कांग्रेस ने विरोध किया है। वहीं हिमाचल किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार से खाद के दाम कम करने की मांग की है। माचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि खाद के दाम में वृद्धि कर केंद्र सरकार ने किसानों बागवानों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। इससे बागवानों की आय पर भी असर पड़ेगा। 

इसलिए किसान कांग्रेस इसका विरोध करती है। साथ ही खाद के बढ़े हुए दामों को कम किए जाने की मांग करती है। कांग्रेस के प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वॉशिंगटन एपल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर देश में सेब का इंपोर्ट बढ़ा है। लेकिन यह हिमाचल के किसानों के लिए नुकसान वाला फैसला है। बागवानों को संरक्षित करने के लिए रकार को इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.