होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Begusarai Lok Sabha Seat: बेगूसराय में गिरिराज सिंह Vs अवधेश राय के बीच कड़ी टक्कर, समझिए समीकरण

By LSChunav | May 08, 2024

कभी कांग्रेस और वामपंथ का गढ़ रहे बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र पर पिछले एक दशक से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर इस सीट से भाजपा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं गिरिराज सिंह का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश राय से है। वहीं इस बार बीजेपी के सामने इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है, तो वहीं करीब 3 दशक से भाकपा जीत हासिल कर वापसी के लिए जुटी है। इस सीट पर 13 मई को मतदान होने हैं। आइए जानते हैं इस सीट का समीकरण..

भाकपा प्रत्याशी अवधेश राय
आपको बता दें कि भाकपा ने बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र से बछवाड़ा विधानसभा से तीन बार विधायक रहे अवधेश राय पर भरोसा जताया है। साल 2009 को छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मोनाजिर हसन ने बेगूसराय सीट पर जीत हासिल की थी।
 
अवधेश कुमार राय को बेगूसराय की सियासत में सीपीआई का बड़ा चेहरा माना जाता है। हालांकि साल 2020 के विधानसभा में उनको हार का सामना करा पड़ा था। वहीं बेगुसराय लोकसभा सीट सीपीआई की परंपरागत सीट माना जाता है।

भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह
भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर फिर भरोसा जताया है। वह वर्तमान समय में इस सीट से सांसद हैं। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने इस सीट से चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। बता दें कि गिरिराज सिंह को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।
 
वहीं हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने वाले सिंह को प्रधानमंत्री मोदी का 'हनुमान' कहा जाता है। वहीं सिंह खुद को पीएम मोदी का हनुमान कहते हैं। क्योंकि गिरिराज सिंह कहते हैं कि पीएम मोदी जो भी आदेश करेंगे, वह वही करेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.