होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Himachal के कर्मचारियों को Diwali से पहले मिलेगी DA की किस्त, CM Sukhu का एलान

By LSChunav | Sep 26, 2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने कर्मचारियों को दीवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त देने की घोषणा की है। शनिवार को मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारियों को डीए की मांग कर रहे हैं।

वहीं, प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर आ चुकी है और सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है।

क्या बोले मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार के समय उन्हें राहत दी जाएगी और उम्मीद है कि उनकी दिवाली खुशी से मनेगी। कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर अतिरिक्त राजस्व जुटाया है और इससे कर्मचारियों-पेंशनरों की देनदारियां पूरी करने में मदद मिली है। सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री के इस एलान से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए की किस्त मिलने की उम्मीद जगी है।

बल्ह में खुलेगा डीएसपी कार्यालय

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने आगे बताया है कि बल्ह के कंसा चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने गुरुकोठा में सीबीएसई स्कूल ओपन, जलशक्ति व बिजली विभाग मंडल कार्यालय और डीएसपी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की।

इसके साथ ही इलाके की सड़कों के सुधार के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। मुख्यमंत्री ने सुखी परिवार योजना के चलते एक दिन की मनरेगा दिहाड़ी और 75,000 रुपये सालाना आय की पात्रता सीमा घटाने की भी घोषणा की है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.