होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Kushinagar Lok Sabha Seat: कुशीनगर से विजय कुमार और अजय सिंह में रोचक मुकाबला, हाथी भी दिखाएगा दम

By LSChunav | Jun 01, 2024

उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट पर सियासी दलों में बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। यह सीट यूपी की खास सीट मानी जाती है। यहां से भाजपा से तीन बार पंडित राम नगीना मिश्र सांसद रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने इस सीट से निवर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अजय सिंह पिंटू पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने शुभ नारायण चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार दुबे
कुशीनगर लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। हालांकि पार्टी ने दोनों चुनावों में अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। इस बार पार्टी ने सांसद विजय कुमार दुबे पर एक बार फिर भरोसा जताया है। सोलहवीं के मुकाबले सत्रहवीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले वोटों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में पार्टी अपना प्रदर्शन बरकरार रखते हुए दूसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है।

सपा-कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह पिंटू
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अजय सिंह पिंटू को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि सपा ने यहां से आपराधिक छवि वाले अजय सिंह पिंटू पर भरोसा जताया है। दरअसल, देवरिया पुलिस द्वारा अजय सिंह पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया है। वह देवरिया सदर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं इनके पिता स्वर्गीय जन्मेजय सिंह बीजेपी के विधायक रह चुके हैं।

बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण चौहान
बसपा ने इस सीट से शुभ नारायण चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, पार्टी ने टिकट के रूप में चौहान को उनकी निष्ठा का इनाम दिया है। सेना के जवान रहे शुभ नारायण ने रिटायरमेंट के बाद साल 2007 में बसपा पार्टी का दामन थामा और पूरी ईमानदारी के साथ संगठन का काम करते रहे। साल 2009 से लेकर 2012 तक चौहान कुशीनगर के बसपा जिला प्रभारी रहे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.