होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर शिंदे-बीजेपी के गले की फांस बनकर उभरे जरांगे, जानिए क्या है पूरा मामला

By LSChunav | Jan 29, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा मराठा आरक्षण के फैसले पर इन दिनों सियासत तेज हो गई है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार की प्रस्तावित अधिसूचना के तहत जब तक समुदाय के सदस्यों को लाभ मिलना शुरू नहीं हो जाता। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आपको बता दें कि मनोज जरांगे ने नवी मुंबई में अपने प्रदर्शन को स्थगित करने के एक दिन बाद यह घोषणा की है। हांलाकि जरांगे को कुछ वर्गों की आलोचना का शिकार भी होना पड़ रहा है। दावा है कि महाराष्ट्र सरकार ने उनको सिर्फ एक मसौदा प्रस्ताव दिया था, न कि औपचारिक सूचना दी थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा जरांगे की मांग स्वीकार होने के बाद उन्होंने मराठा आरक्षण के लिए अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया था। अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा करते हुए कहा कि जब तक मराठा को आरक्षण नहीं मिल पाता, तब तक वह ओबीसी को मिलने वाले सभी लाभ समुदाय के सदस्यों को दिए जाएंगे। वहीं जब जरांगे से जालना में उनके अगले कदम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शुरू किया आंदोलन तब तक जारी रहेगा। जब तक कि राज्य द्वारा लागू किए जा रहे नियम का समुदाय के कम से कम एक व्यक्ति का लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उनको मसौदा दिखाया है, लेकिन अभी अंतिम अधिसूचना जारी करना अभी बाकी है। फिलहाल वह घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

जरांगे के अनुसार, वह सोमवार के दिन ऐतिहासित रायगढ़ किले का दौरान करेंगे। तो वहीं मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद घर जाएंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने घोषणा की है कि जब कर मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिल जाता है, तब तक ओबीसी वाले सभी लाभ मराठा समुदाय को दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए मराठा सदस्यों के सभी सगे-संबंधियों को कुनबी के तौर पर मान्यता दी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.