होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Karnataka CM: DK Shivakumar आज लेंगे शपथ, 14 मंत्रियों संग नई सरकार, Dy CM परमेश्वर

By LSChunav | Jun 03, 2026

आज यानी 3 जून को कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4 बजे शिवकुमार शपथ लोकभवन लेंगे। इस शपथ समारोह में कई वीवीआईपी मेहमान भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए बंगलूरु प्रशासन ने कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है और लोक भवन के आसपास खासें इंतजाम भी किए जा चुके हैं।
 
शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुए डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए डीके शिवकुमार अपने आवास से शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए है। उनका शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4.05 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां वह कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के साथ कितने मंत्री लेंगे शपथ?
कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार की कैबिनेट में 14 मंत्री शामिल है। सूत्रों से पता चला है कि, पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। आपको बता दें कि, परमेश्वर निवर्तमान सिद्धारमैया सरकार में गृह मंत्री का पद संभाल चुके हैं और राज्य में कांग्रेस के प्रमुख दलित चेहरों में गिने जाते हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने पर पार्टी का विशेष जोर दिखाई दे रहा है।

सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन पर दीं शुभकामनाएं
कर्नाटक के अगले सीएम डीके शिवकुमार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने उन्हें फोन पर बधाई शुभकामनाए दी है। डीके शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को विश्वास दिलाया है कि वह सबको एक साथ ले चलेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते बताया कि सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया है। शुरु से ही उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। उन्होंने मुझे पार्टी का राज्य अध्यक्ष बनाया था, उन्होंने ही मुझे शुभकामनाएं दी और कहा पार्टी को साथ लेकर चलें। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.