बिहार में 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें भारी जीत एनडीए को मिली है,जिसके बाद लालू के परिवार में आपसी कलह शुरु हो गया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का परिवार हमेशा बिहार की राजनीति का केंद्र रहा है। लेकिन इस बार चर्चा उनकी राजनीतिक ताकत के बजाय बिहार चुनाव में राजद की हार और उसके बाद परिवार के भीतर सामने आई कलह को लेकर है। लालू यादव को किडनी दान देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए और नाराज होकर मायका छोड़ सिंगापुर अपने पति के पास चली गईं। इन घटनाओं के बाद लोगों के मन में लालू परिवार को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में हम आपको लालू प्रसाद यादव के पूरे फैमिली ट्री के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
मीसा भारती- राजनीति में सक्रिय बड़ी बेटी
बता दें कि, लालू यादव-राबड़ी की पहली संतान मीसा भारती है, जिन्होंने एमबीबीएस कर रखी है और पटना से सांसद भी रह चुकी है। इनकी शादी कंप्यूटर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुई है। इनका नाम 'मीसा' की उत्पत्ति इमरजेंसी के दौरान लगाए गए MISA कानून से जुड़ी है, जिसके तहत लालू यादव को इमरजेंसी में जेल जाना पड़ा था।
रोहिणी आचार्य- पिता को किडनी देने वाली बेटी
लालू यादव की दूसरी संतान रोहिणी आचार्य है। यह सिंगापुर में रहती है और पेशे से डॉक्टर हैं। इनकी शादी समरेश सिंह से हुई है। रोहिणी आचार्य पिता को किडनी देने के बाद काफी सुर्खियों में आईं। हालिए में इन्होंने लालू परिवार और राजनीति को छोड़ने का ऐलान कर बिहार की राजनीतिक सियासत में हलचल मचा दी है। इस समय रोहिणी काफी सुर्खियों में हैं।
चंदा सिंह- पायलट के पत्नी, पब्लिक लाइफ से दूर
लालू-राबड़ी की तीसरी संतान चंदा सिंह है। चंदा सिंह की शादी पायलट विक्रम सिंह से हुई है। चंदा सिंह अपने अन्य भाई-बहनों की तुलना में सार्वजनिक गतिविधियों से दूर रहती है और वे मीडिया से भी दूरी बनाए रखती हैं।
रागिनी यादव: सपा नेता की बहू
रागिनी यादव, लालू यादव की चौथी संतान है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी है रागिनी यादव, इनकी शादी समाजवादी पार्टी से जुड़े राजनीतिक परिवार के राहुल यादव से हुई है। यह कभी-कभी ही राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं।
हेमा यादव: इंजीनियर
लालू प्रसाद यादव की पांचवी संतान हेमा यादव हैं। हेमा बीटेक की पढ़ाई कर चुके हैं। हेमा यादव की शादी विनीत यादव से हुई है। आपको बता दें कि, हेमा राजनीति और मीडिया से दूर ही रहती है।
अनुष्का 'धन्नू राव': इंटीरियर डिजाइनर, राजनीतिक दूरी
लालू परिवाक की छठी बेटी अनुष्का राव को 'धन्नू'के नाम से भी जाना जाता है। ये पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है और हरियाणा के एक कारोबारी परिवार में शादी हुई है।
राज लक्ष्मी (यादव): मुलायम सिंह के पोते से हुई शादी
लालू यादव की सांतवी सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी की शादी सपा नेता मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप से हुई है। यह निजी लाइफ में काफी लो प्रोफाइल में रहती है। इनकी उम्र सार्वजनिक रूप से शेयर नहीं की जाती है।
तेज प्रताप यादव: विवाद और बयानबाजी से चर्चाओं में रहते हैं
लालू यादव के 8वीं संतान बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार की राजनीति का चेहरा है। तेज प्रताप यादव 12वी पास के बाद राजनीति में सक्रिय हुए और मंत्री भी बने। 2025 में तेज प्रताप का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण पिता ने पार्टी और परिवार से सार्वजनिक तौर पर निकाल दिया था।
तेजस्वी यादव: परिवार का राजनीतिक उत्तराधिकारी
लालू यादव की 9वीं संतान और सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव परिवार के सबसे बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक है। क्रिकेटर रह चुके तेजस्वी ने 9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और फिर राजनीति में आए। तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान मजबूत करने में लगे है। इनकी शादी राजश्री से हुई और दो बच्चे हैं।