होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

PM Modi के 'डबल अटैक' पर MK Stalin का पलटवार, बोले- 'भाई' Rahul Gandhi का भाषण ही काफी है

By LSChunav | Apr 20, 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के तहत राज्य की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना तय है। चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। शनिवार को नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में रैली और राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान डीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की सहयोगी पार्टी डीएमके को परिवारवाद को बढ़ावा देने और महिला आरक्षण का विरोध करने को लेकर घेरा। इसके जवाब में रविवार को डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन ने मल्लिकार्जुन खर्गे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर पलटवार किया।

भाजपा- एनडीए पर कसा तंज

 एम. के. स्टालिन ने अपने बयान में कहा कि 17 अप्रैल को ही तमिलनाडु की जनता ने एनडीए को पूरी तरह खारिज कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को विभाजनकारी राजनीति से बचाए रखने का काम केवल डीएमके सरकार ही कर रही है। स्टालिन के मुताबिक, इस सुरक्षा को बनाए रखने के लिए ‘द्रविड़ियन मॉडल’ का जारी रहना बेहद जरूरी है। इसी आधार पर वे विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार के कामकाज को आगे रखते हुए एक और कार्यकाल की मांग कर रहे हैं।

वहीं, राज्य में बीजेपी, एआईएडीएमके के साथ मिलकर डीएमके और कांग्रेस के खिलाफ चुनावी मैदान में है। अगर पिछली बार के नतीजों पर नजर डालें, तो 2021 के चुनाव में डीएमके ने 133 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। दूसरी ओर बीजेपी के खाते में 4 सीटें आई थीं और एआईएडीएमके ने 66 सीटों पर जीत हासिल की थी।

राहुल गांधी को बताया भाई

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टलिन ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अपनी तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है कि कल भाई राहुल गांधी का शक्तिशाली भाषण और आज आपका भाषणइन दोनों ने मिलकर हमारे गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर दिया है। 
माना जाता है कि मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा था कि यह मत सोचिए कि आप अकेले हैं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। स्टालिन ने खरगे का आभार व्यक्त किया है। स्टालिन ने लोकसभा परिसीमन बिल की प्रतियों को जला दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह केंद्र को परिसीमन पर आगे बढ़ने की स्थिति में प्रोटेस्ट की धमकी दी थी। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.