होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Amritsar Lok Sabha Seat: पंजाब की इस सीट पर चारकोणीय हुआ मुकाबला, जानिए कैसा है यहां का समीकरण

By LSChunav | May 28, 2024

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में 01 जून को मतदान होना है। ऐसे में पंजाब में इस बार चुनावी मुकाबला चारकोणीय का नजर आ रहा है। बता दें कि इस बार राज्य में किसी भी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। करीब तीन दशक बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं दिल्ली-गुजरात, हरियाणा, गोवा में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही आप और कांग्रेस भी पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ हैं। जहां अन्य पार्टियां जीत हासिल करना चाहती हैं, तो वहीं कांग्रेस के सामने अमृतसर में अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। 

ऐसे में इस बार पंजाब में मुकाबला काफी रोचक हो गया है। इस बदले समीकरण के बीच किसी भी सियासी दल के लिए यहां पर जीत आसान नहीं है। पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर गुरजीत सिंह औजला पर भरोसा जताया है, तो वहीं आप ने इस सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल को चुनावी रण में उतारा है। भाजपा ने तरनजीत सिंह संधू और अकाली दल ने अनिल जोशी को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला
आपको बता दें कि साल 2014 से अमृतसर सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। ऐसे में इस बार पार्टी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। साल 2017 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बनें, तब गुरजीत सिंह औजला को इस सीट से सांसद चुना गया था। वहीं साल 2019 में भी वह इस सीट को बचाने में कामयाब रहे थे। लेकिन इस बार गुरजीत सिंह औजला के लिए यहां से जीत बरकरार रखना इतना भी आसान नहीं है।

बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू
भारतीय जनता पार्टी ने तरनजीत सिंह संधू को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि वह अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रहे हैं। हालांकि इस दौरान उनको पंजाब के नाराज किसानों से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि फरवरी में अमेरिका में भारतीय दूत के तौर पर रिटायर होने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं पार्टी में शामिल होने के महज 10 दिनों बार बीजेपी ने उन्हें अमृतसर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। 

आप प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहीं पार्टी ने इस सीट पर राज्य के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। कुलदीप सिंह धालीवाल एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अजनाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक हैं। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। धालीवाल में साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वह विधायक चुने गए थे।

अकाली दल प्रत्याशी अनिल जोशी
अकाली दल बादल ने अमृतसर लोकसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को उम्मीदवार बनाया है। पहले बीजेपी और अब शिरोमणि अकाली दल की राजनीति कर रहे अनिल जोशी इस बार अमृतसर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने 90 के दशक में भाजपा के साथ राजनीति की शुरूआत की थी। वह साल 2007 और 2012 में अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक बनें। वहीं साल 2021 में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का साथ पकड़ लिया।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.