होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Tamil Nadu Exit Poll 2026: एक्टर Vijay की TVK ने मचाया सियासी भूचाल, DMK का बिगड़ा खेल?

By LSChunav | May 02, 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के  एग्जिट पोल के नतीजों में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को भारी बढ़त दिखाई गई है।  इस दौरान, सत्ताधारी डीएमके के सहयोगी और एमडीएमके प्रमुख वाइको ने विजय की पार्टी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और विजय को एक बड़ी ताकत बताया है। 

उन्होंने विजय को आम लोगों के बीच लोकप्रियता का हवाला दिया है और कहा, "टीवीके एक बड़ी ताकत है और यह चौंकाने वाले नतीजे दे सकती हैं। कई एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि विजय की पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में काफी सीटें अपने नाम हासिल करेंगी और शायद ही किंगमेकर बन सकते हैं। Axis My India  के अनुमान के अनुसार, यह नई पार्टी 234 में से 98-120 सीटें जीतकर डीएमके को चौंका सकती है।

तमिलनाडु में विजय की जबरदस्त लोकप्रियता का मिला फायदा

इस बीच, वाइको ने यह भी भविष्यवाणी की कि द्रविड़ आंदोलन तमिलनाडु की राजनीति में एक स्थायी शक्ति बना रहेगा। तमिलनाडु और भारत के अन्य जगहों में विजय के फैंस बड़ी संख्या में जमात है। उन्होंने अपने अभिनय करियर और लोकप्रियता  के शिखर पर रहते हुए राजनीति में कदम रखा है। युवाओं और महिलाओं में उनके लिए जबरदस्त लोकप्रियता है।

लेकिन तमिलनाडु का सीएम बनने की दौड़ में शिवाजी गणेशन, विजयकांत और कमल हासन समेत कई अभिनेताओं ने अपनी किस्तम को अजमाया है, वे सभी असफल रहे है। इतना ही नहीं, सुपरस्टार रजनीकांत ने भी राजनीति से किनारा कर लिया है। 

कितनी सीटों पर टीवीके ने लड़ा चुनाव

आपको बताते चलें कि टीवीके ने राज्य के सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ा है। गौरतलब है कि पार्टी ने अपने प्रचार का केंद्र युवाओं पर केंद्रित किया, वैसे ही वादे किए हैं। जिनमें छात्रों का वजीफा, बिना किसी गारंटी के स्टार्टअप लोन और नशामुक्त राज्य बनाने का वादा किया है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.