पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आने वाले हैं। इस बीच बुधवार को एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। आपको बता दें कि, इन सर्वेक्षणों में तस्वीरें पूरी तरह एकतरफा नहीं है, लेकिन अधिकांश एजेंसियों ने बीजेपी को बढ़त दिखाई है तो कई सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में वापसी करती दिख रही हैं।
सभी एग्जिट पोल मिलाकर दोनों दलों के बीच कड़ी और कांटे की टक्कर का संकेत मिला है। 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरुरत होती है। वहीं, 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटों के साथ स्पष्ट बहुत हासिल किया था, जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि, इस बार का एग्जिट पोल मुकाबले को कहीं ज्यादा दिलचस्प बना रहे हैं।
भाजपा को बढ़त देने वाले सर्वे
-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिल सकती है। बल्कि वाम और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।
- चाणक्य स्ट्रैटेजी के सर्वे में भाजपा को 150 से 160 सीटों के साथ बहुमत के पार दिखाया गया है, जबकि टीएमसी को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं। पी-मार्क के अनुसार, भाजपा 150 से 175 है और तृणमूल 118 से 138 सीटों के बीच रह सकती है।
- प्रजा पोल ने भाजपा को 178 से 208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि तृणमूल को 85 से 110 सीटें मिल सकती हैं। पोल डायरी के सर्वे में भाजपा को 142 से 171 सीटें और तृणमूल को 99 से 127 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
तृणमूल को बढ़त देने वाले सर्वे
ऐसी कुछ एजेंसियों ने तृणमूल कांग्रेस की वापसी का दावा किया है। पीपल्स पल्स के सर्वे में तृणमूल को 178 से 189 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं भाजपा को 95 से 110 सीटों के बीच रह सकती है।
जनमत पोल्स के मुताबिक, TMC 195 से 205 सीटों के सत्ता बरकरार रख सकती है। भाजपा को 80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है।