ताज़ा खबर

हरदोई

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
उत्तर प्रदेश
  • जनसंख्या: 1714388
  • JAI PRAKASH
  • JAI PRAKASH
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से हरदोई संसदीय क्षेत्र पर इस समय भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। भाजपा नेता अंशुल वर्मा हरदोई संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस जनपद की आबादी 25 लाख 84 हजार 173 है।


देश में हुए दूसरे लोकसभा चुनाव 1957 से ही यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में है। जब यहां पहली बार चुनाव हुए तो भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार दरोहर शिवादीन लोकसभा पहुंचे। फिर 1957 में ही जब उपचुनाव हुए तो कांग्रेस नेता छेदीलाल गुप्ता लोकसभा पहुंचे। 1962 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर केदारलाल लोकसभा पहुंचे। फिर उन्होंने 1967 तथा 1971 के लोकसभा चुनावों को बारी बारी से जीतकर अपनी सियासी हैट्रिक लगाई।


हालांकि 1977 में जनता पार्टी नेता परमई लाल यहां से लोकसभा पहुंचे। 1980 में कांग्रेस-आई के मन्नी लाल यहां से जीते। 1984 में कांग्रेस फिर यहां से जीती और केदारलाल लोकसभा पहुंचे। वर्ष 1989 के चुनाव में जनता दल की ओर से पूर्व सांसद परमई लाल यहां से दूसरी दफे लोकसभा पहुंचे। ....

उत्तर प्रदेश ताज़ा आलेख