











मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से हाथरस संसदीय क्षेत्र पर इस समय भाजपा का कब्जा है। दिग्गज भाजपा नेता राजेश कुमार दिवाकर हाथरस संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें बीजेपी के मुखर सांसदों की श्रेणी में गिना जाता है। 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस जनपद की आबादी 135,596 लाख है।
यह संसदीय क्षेत्र 1962 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अस्तित्व में आया। जब यहां पहली बार आम चुनाव हुए तो इस सीट पर भारतीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। 1967 और 1971 में भी यहां कांग्रेस का ही कब्जा रहा। जबकि 1977 में भारतीय लोक दल के राम प्रसाद देशमुख ने इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया। 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर के चंद्रपाल सैलानी यहां से लोकसभा पहुंचे। 1984 में कांग्रेस के पूरनचंद यहां से जीतने में कामयाब रहे, लेकिन 1989 में जनता दल नेता बंगाली सिंह उनके सियासी पांव उखाड़ कर यहां खुद काबिज हो गए।
खास बात यह कि 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 के संसदीय चुनावों में बीजेपी यहां लगातार काबिज रही। 19....