











मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

उत्तरप्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक रायबरेली संसदीय क्षेत्र पर इस समय कांग्रेस (आई) का कब्जा है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, रायबरेली संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करती हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 24 लाख 03 हजार 705 से अधिक है।
सन 1952 के पहले लोकसभा चुनाव से यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में है। पहली बार जब इस प्रतिष्ठित सीट पर चुनाव हुए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता फिरोज गांधी ने यहां पर अपना कब्जा जमाया और लोकसभा पहुंचे। वो देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दामाद और उनकी इकलौती पुत्री इंदिरा गांधी के पति थे। इस नाते उनका सियासी कद बहुत ऊंचा था। फिर 1957 में हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में भी वही यहां से जीते थे। 1960 में उनका निधन होने के पश्चात यहां हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता आर पी सिंह यहां से जीते।
लेकिन 1962 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। इसी वर्ष हुए तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ....