मणिपुर हिंसा में फंसे 5 छात्र पहुंचे हरियाणा, आज 16 छात्र पहुंचेंगे दिल्ली

LSChunav     May 09, 2023
शेयर करें:   
मणिपुर हिंसा में फंसे 5 छात्र पहुंचे हरियाणा, आज 16 छात्र पहुंचेंगे दिल्ली

मणिपुर हिंसा में फंसे छात्रों की हरियाणा वापसी शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्‌डा ने मणिपुर हिंसा में फंसे हरियाणा के छात्रों का मुद्दा उठाया था। इस पूरे मामले पर सीएम मनोहर लाल खट्टर खुद नजर बनाए हुए हैं।

मणिपुर हिंसा में फंसे छात्रों की हरियाणा वापसी शुरू हो गई है। बता दें कि देर रात 5 बच्चों का पहला बैच जींद की रितु सहित दिल्ली पहुंच गया। जहां से छात्रा अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। जबकि अन्य 16 छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे। हरियाणा सरकार की तरफ से मणिपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को वापसी की टिकट दिलाई गई है। वहीं इस पूरे मामले पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर स्वयं नजर बनाए हुए हैं। 


इन छात्रों की होगी घर वापसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के 5 छात्र NIT मणिपुर, 8 छात्र IIIT, मणिपुर और 3 छात्र NSU, मणिपुर में शिक्षा के लिए गए थे। इन छात्रों का वापस बुलाने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास के साथ ही व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अन्य राज्य भी अपने राज्यों के छात्रों को मणिपुर से निकाल रहे हैं। जिसके लिए फ्लाइट्स की व्यस्तता व एयर ट्रैफिक के हिसाब से हरियाणा सरकार कोलकाता से दिल्ली रूट पर भी विचार कर रही है।


CM खट्टर ने खुद संभाला मोर्चा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर खुद इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। वह मणिपुर की हर स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। सीएम खट्टर ने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द छात्रों की वापसी की व्यवस्था किए जाने को कहा है।  हरियाणा के CMO के अधिकारी मणिपुर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ लगातार संपर्क में हैं। 


कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्‌डा ने उठाया मुद्दा

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्‌डा ने मणिपुर हिंसा में फंसे हरियाणा के छात्रों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी थी। हुड्डा ने सरकार से छात्रों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापसी की मांग की थी। उनके ट्वीट के बाद से हरियाणा सरकार की तरफ से जानकारी साझा की गई कि राज्य सरकार लगातार मणिपुर प्रशासन के संपर्क में हैं। साथ ही छात्रों की जल्द वापसी भी करवाई जाएगी।