Actor Vijay & Other Stars: : एक्टर विजय ने तमिलनाडु में चौंकाया, बंगाल में रूपा गांगुली की बढ़त

दिव्यांशी भदौरिया     May 04, 2026
शेयर करें:   
Actor Vijay & Other Stars: : एक्टर विजय ने तमिलनाडु में चौंकाया, बंगाल में रूपा गांगुली की बढ़त

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK शुरुआती रुझानों में 68 सीटों पर बढ़त बनाकर स्टालिन के लिए चुनौती बन गई है, वहीं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की रूपा गांगुली समेत कई सितारे अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

आज तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत अन्य 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मतगणना शुरु हो चुकी है। इस चुनावी रण में कई सेलेब्स भी मौजूद रहे हैं। तमिलनाडु से विजय थलापति और पश्चिम बंगाल से रुपा गांगुली के अलावा कुछ बंगाली कलाकार भी चुनावी रण में उतरे थे। आइए आपको बताते हैं मतगणना के बाद कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है।


विजय की पार्टी ने की अच्छी शुरुआत 


तमिलनाडु में विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) चुनावों में काफी चर्चाओं में बनें रहे हैं। रुझानों में उनकी पार्टी 68 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से सीट से चुनाव लड़े हैं। दोनों ही जगह से वह बढ़त बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं, तमिल अभिनेता  सेंथमिझन सीमान भी चुनावी मैदान में हैं। 


बंगाल में रूपा गांगुली की पार्टी ने बनाई बढ़त 


पश्चिम बंगाल में रूपा गांगुली भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में है। वे सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार है। इस समय भाजपा 119 सीटों पर आगे चल रही हैं। वह भी अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा, बंगाल में अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी, एक्टर रुद्रनील घोष, प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती, अभिनेत्री जून मालिया, हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन), अभिनेत्री पापिया अधिकारी और अभिनेता सोहम चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज हो जाएगा।