UP के Deputy CMs की Reel पर सियासी घमासान, केशव मौर्य बोले- हमारी 'Hit-Fit' जोड़ी से घबराए Akhilesh Yadav

दिव्यांशी भदौरिया     May 03, 2026
शेयर करें:   
UP के Deputy CMs की Reel पर सियासी घमासान, केशव मौर्य बोले- हमारी Hit-Fit जोड़ी से घबराए Akhilesh Yadav

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की सोशल मीडिया रील पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज से सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने इस पर तीखा पलटवार करते हुए केशव मौर्य की जोड़ी को 'हिट और फिट' बताया और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसे सपा की हार की बौखलाहट करार दिया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक की एक साथ रील को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक साथ रील जारी होने पर सपा अध्यक्ष ने जहां तंज कसा कि 'दो स्टूल मिलकर' कुर्सी नहीं बन सकते। वहीं, दोनों डिप्टी सीएम के अलावा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी सपा अध्यक्ष पर करारा पलटवार किया है। केशव ने एक्स हैंडल पर दोनों डिप्टी सीएम की जोड़ी के बारे में 'एक हिट व फिट जोड़ी से अखिलेश का घबराना जायज है' लिखकर करारा जवाब दिया है। जबकि पंकज चौधरी ने भी एक्स हैंडल पर 'कमल से साइकिल है जलती, इस तरह रोने से किस्मत नहीं बदलती।' लिखकर पलटवार किया है।


शनिवार को केशव ने एक्स (पहले ट्विटर) पर सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए लिखा कि एक फिट और हिट जोड़ी उनका घबराना निहायत ही जायज है। उन्हें आगे लिखा कि अलिखेश, आपकी जानकारी के लिए यह अच्छा भी है, क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है। 


उन्होंने आगे कहा कि, मैं महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के वंश का प्रतिनिधि हूं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर अखंड भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हूं। इसके साथ ही करुणावतार भगवान गौतम बुद्ध की विरासत से भी जुड़ा हूं, जिन्होंने संसार को शांति, समता और न्याय का मार्ग दिखाया। योजनाबद्ध तरीके से आपके संरक्षण में शाक्य समाज सहित कुशवाहा, मौर्य, सैनी और अन्य वंचित व कमजोर वर्गों पर किए गए अत्याचारों को देश-प्रदेश न भूला है और न ही भूलेगा।


उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि 'लाल टोपी साइकिल निशान, धक्का-मुक्की जिनकी पहचान। नहीं मिलेगा उनको कोई स्थान, 2027 में करेंगे सैफई प्रस्थान।'


हार की हैट्रिक से बौखलाहट है दिखती: पंकज


उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख के पोस्ट को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, कमल से साइकिल है जलती, इस तरह रोने से किस्मत नहीं बदलती। केवल तुष्टीरकरण से सत्ता नहीं मिलती, हार की हैट्रिक से बौखलाहट है दिखती है।