दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश का आरोप आतिशी ने लगाया, बोली- ‘बीजेपी, दिल्ली पुलिस…’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आप पार्टी ने भाजपा और दिल्ली पुलिस पर अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश का आरोप लगाई होगी।
दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर कथित हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पर राजनेता की हत्या की साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया।
क्या कहा दिल्ली की सीएम आतिशी ने
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी की हत्या की इस साजिश में दो लोग शामिल हैं - भाजपा और दिल्ली पुलिस। वे दोनों केजरीवाल की जान लेने की साजिश कर रहे हैं। उन पर एक के बाद एक हमले की कोशिश की गई है।"
कालकाजी सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि पार्टी ने भारत के चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा बहाल करने का अनुरोध किया है।
आतिशी ने कहा, "हम लगातार देख रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल पर कई हमले हो रहे हैं। 24 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के सामने विकासपुरी में केजरीवाल जी पर हमला हुआ। जब हमने सोशल मीडिया के ज़रिए जांच करने की कोशिश की तो हमलावर की पहचान बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में हुई... उन पर अगला हमला 30 नवंबर को मालवीय नगर में हुआ जब हम एक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए निकले थे। उनके साथ हाथापाई और मारपीट की कोशिश की गई।"
आगे आतिशी ने कहा, "अगला हमला 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हुआ, उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। जब हमने सोशल मीडिया पर जांच की तो पता चला कि सभी हमलावर भाजपा के थे... कल, हरि नगर में उन पर हमला किया गया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। काली बाड़ी में, जहां वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रहे थे, भाजपा कार्यकर्ताओं को उन पर हमला करने के लिए लाठियों और पत्थरों के साथ वहां लाया गया था। संजय सिंह को जाकर उस हमले को रोकना पड़ा, लेकिन दिल्ली पुलिस नहीं आई।"
दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं
आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा के साथ मिलीभगत के कारण हमलों को रोकने या बाद में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए कुछ नहीं किया। आतिशी ने कहा, "हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है क्योंकि यह अमित शाह के नियंत्रण में है।"