Bankipur By-election: नितिन नवीन का मिशन, NDA प्रत्याशी की जीत के लिए बनाई धाकड़ Strategy

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की रणनीति सांगठनिक मजबूती और बूथ प्रबंधन पर केंद्रित है, जहां नितिन नवीन और संजय सरावगी जैसे दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत के लिए लामबंद कर रहे हैं। इस रणनीतिक मंथन का मुख्य उद्देश्य प्रत्याशी चयन से जुड़ी चर्चाओं को दरकिनार कर विकास और पार्टी की सामूहिक शक्ति को चुनावी मुद्दा बनाना है।
इस बार बांकीपुर उपचुनाव सीट पर भारतीय जनता पार्टी पिछले बार से अधिक वोटों से जीतना चाह रही है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का गढ़ है बांकीपुर। जैसा कि प्रत्याशी बदलने पर भाजपा की किरकिरी हुई, उसे भुलाने का अब एक ही उपाय है, वह है जीत।
वैसे जनता में चर्चा है कि बीजेपी ने इस बार दमदार चेहरा नहीं दिया है। भाजपा का कहना है कि चुनाव चेहरा नहीं बल्कि पूरी पार्टी लड़ रही है। एक नहीं सभी कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। जनता विकास को चुनेगी। तीन अगस्त को हमारी जीत पर मुहर लग जाएगी।
संगठन की ताकत को बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा
सोमवार को रात उनसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की थी। फिर नितीन नवीन ने अपने आवास पर बैठक भी की थी। एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया गया। वहीं, इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संगठन की ताकत को बूथ स्तर तक पहुंचा रहे हैं।



