Chandigarh में Congress Press Conference रद्द, Sachin Pilot की एंट्री के बीच Punjab में सियासी हलचल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े विवाद पर पंजाब में पार्टी एकजुटता दिखा रही है, हालांकि चंडीगढ़ में नेतृत्व की अनुपस्थिति के कारण प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े विवाद को लेकर पार्टी की तरफ से सोमवार को देशभर में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इस दौरान पंजाब में भी पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर सहित कई जिलों में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस-वर्ता कर पार्टी का पक्ष रखा, लेकिन चंडगढ़ में पंजाब कांग्रेस का निर्धारित कार्यक्रम नहीं हो सका।
आपको बता दें कि, सेक्टर -15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रस्तावित प्रेस वार्ता में न तो दिल्ली से आने वाले नेताओं पहुंचे और न ही प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल की शामिल होने की अशंका पहले से तय थी।
बघेल की जगह अब सचिन पायलट को मिली जिम्मेदारियां
इतना ही नहीं, 5 सितंबर को कांग्रेस हाईकमान ने बघेल को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर सचिन पायलट को नया प्रभारी नियुक्त कर दिया। जिसके बाद सोमवार को चंडीगढ़ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी दिल्ली में होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे।
अब 8 सितंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन
फिलहाल चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता नहीं हो सकी, जबकि पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में पार्टी ने कार्यक्रम किए। 8 सितंबर को पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन करेगी।
पार्टी की तरफ से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलने, कर्मचारियों को स्थाई नहीं किए जाने, प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कल यानी 8 सितंबर को चंडीगढ़ में मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।



