Rahul Gandhi के Punjab Yatra से पहले Action में Congress High Command, Delhi बुलाए गए दिग्गज नेता

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 04, 2026
शेयर करें:   
Rahul Gandhi के Punjab Yatra से पहले Action में Congress High Command, Delhi बुलाए गए दिग्गज नेता

Rahul Gandhi की प्रस्तावित Punjab Yatra से पहले Congress High Command ने राज्य इकाई की अंदरूनी गुटबाजी को समाप्त करने की रणनीति बनाई है। AICC प्रभारी Bhupesh Baghel की रिपोर्ट के बाद Charanjit Singh Channi और Amrinder Singh Raja Warring समेत शीर्ष नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को एकजुट करना और आंतरिक मतभेदों को सुलझाना है।

इस समय कांग्रेस राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर हैं। गुरुवार को दिल्ली में सीनियर कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई, जिसमें पंजाब में पार्टी के हालात पर चर्चा हुई है।  राहुल की यात्रा से पहले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा को अन्य सीनियर नेताओं के साथ दिल्ली बुलाने पर सहमति बनी है।


राहुल गांधी कब शुरू करेंगे यात्रा

कांग्रेस सूत्रों से पता चला है कि, राहुल गांधी जल्द ही 15 सितंबर से पंजाब यात्रा पर जाएंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने भी बताया है कि राहुल गांधी के ऑफिस को प्रस्तावित यात्रा की तिथियों के लिए प्रस्तावन भेजा गया है। वैसे अभी कोई तारीख फाइनल नहीं हुई है। राहुल गांधी की पंजाब यात्रा पर चर्चा के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बीते गुरुवार को नई दिल्ली में मुलाकात की है।  सूत्रों से पता चला है कि, नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस के भीतर मतभेदों पर चर्चा की है। भूपेश बघेल ने केंद्रीय नेतृत्व को पंजाब के नेताओं के बारे में रिपोर्ट दी है। जिसके बाद तय किया गया कि चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वाड़िग सहित अन्य सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाकर हाईकमान के फैसले से अवगत कराया जाएगा।