Karnataka में कांग्रेस की बड़ी जीत बदल सकती लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, जानिए क्या कहते है राजनीतिज्ञ

अनन्या मिश्रा     Jun 09, 2023
शेयर करें:   
Karnataka में कांग्रेस की बड़ी जीत बदल सकती लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, जानिए क्या कहते है राजनीतिज्ञ

कर्नाटक चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस अति उत्साहित नजर आ रही है। जहां कांग्रेस अपनी इस को लोकसभा चुनाव 2024 के बूस्टर डोज के तौर पर देख रही है। हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञों की राय थोड़ी अलग है।

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से करारी शिक्सत मिली। जिसके बाद भाजपा पार्टी ने अपनी हार के कारणों को तलाशने में जुट गई है। वहीं कांग्रेस की इस जीत के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में अच्छा प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद भी बढ़ गई है। जहां कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद भाजपा आत्मनिरीक्षण करने के लिए एक के बाद एक बैठकों को आयोजित कर रही हैं। तो वहीं कांग्रेस की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायकों की बैठक में आगामी बजट सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही हैं। वहीं विधानसभा और विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद के लिए उम्मीदवारों के चयन पर भी पार्टी द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। बता दें कि आगामी 7 जुलाई को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया बजट पेश करने वाले हैं। वहीं गारंटी योजनाओं के कार्यान्वयन से कांग्रेस खासी उत्साहित है। लेकिन भाजपा राज्य में कांग्रेस को काउंटर करने के लिए नई रणनीति बना रही है।


कर्नाटक में मिली जीत को कांग्रेस पार्टी बूस्टर डोज के तौर पर देख रही है। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो साल 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। क्योंकि अक्सर यह देखा जाता है कि वोटर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपनी पसंद का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं। जरूरी नहीं है कि मतदाता जिस सोच के साथ विधानसभा चुनाव में वोट करते हैं, उसी सोच के साथ लोकसभा चुनाव में भी मतदान करें। हालांकि कांग्रेस के पदाधिकारी सलीम अहमद ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में मिली जीत ने लोकसभा चुनाव की